Surprise Me!

FIFA World Cup 2026: विश्वकप में समाप्त हुआ 4 बार की चैंपियन जर्मनी का सफर, पराग्वे ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया

2026-06-30 7 Dailymotion

नई दिल्ली : चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 में सफर अचानक और बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गया। राउंड ऑफ-32 के एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। 120 मिनट तक 1-1 की बराबरी के बाद जब मुकाबला पेनल्टी तक पहुंचा, तो वहां पराग्वे ने अपना संयम और साहस दिखाते हुए जर्मनी 4-3 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली।